![]() |
Amazing Facts About The EARTH - Part1 - schoolstuffs36garh |
6. तापमान में भारी अंतर:
हमारे पृथ्वी का औसत तापमान 16°C है। परंतु, तापमान में भारी अंतर देखने को मिलता है। 10 जुलाई 1913 को Death Valley, United States में आज तक का सबसे उच्च तापमान 56.7°C रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, 21 जुलाई 1983 को Vostok Station, Russia में -89.2°C का तापमान रिकॉर्ड किया गया जो अब तक का सबसे कम तापमान है।
7. ऊंचाई और गहराई में विविधता:
पृथ्वी पर सबसे ऊंचा स्थान माउंट एवरेस्ट है, जिसके बारे में आप जानते ही होंगे। वहीं, पृथ्वी का सबसे गहरा स्थान Marianas Trench है। यह समुद्र के तल से 11 किलोमीटर गहरा है।
8. मानव निर्मित गड्ढा:
वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अनेकों प्रयोगों में से एक है "Sakhalin-1" (2011-2015)। इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में 4 साल लगे थे। "Sakhalin-1" मानव द्वारा बनाया गया पृथ्वी का सबसे गहरा गड्ढा है, जिसकी गहराई 13,500 मीटर है। इससे पहले, Kola Super deep Borehole, 12 किलोमीटर गहराई वाला, मानव निर्मित सबसे गहरा गड्ढा था।
9. बढ़ती जनसंख्या:
2017 के आंकड़ों के अनुसार, पृथ्वी की जनसंख्या लगभग 740 करोड़ है। जिस गति से जनसंख्या बढ़ रही है, अनुमान है कि 2050 तक यह 920 करोड़ तक पहुंच जाएगा।
10. जमीन का उपयोग:
आपको पता ही होगा कि पृथ्वी का सिर्फ एक तिहाई (1/3) हिस्सा ही जमीन से घिरा हुआ है। लेकिन इस एक तिहाई हिस्से की भी सिर्फ 50% जमीन ही इंसानों के रहने लायक है। बाकी 50% जमीन रेगिस्तान, पहाड़ और घने जंगलों से भरी हुई है।
पृथ्वी के 20 रोमांचक रोचक तथ्य - भाग : 2 ( पढ़ने के लिए क्लिक करें )
11. अटलांटिक महासागर और अंटार्कटिका का बर्फ:
यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि अटलांटिक महासागर में मौजूद पानी की मात्रा जितनी है, उतनी ही मात्रा में पानी अंटार्कटिका में बर्फ के रूप में जमा हुआ है। सोचिए, अगर यह बर्फ पिघल जाए तो क्या होगा? समुद्र का स्तर तेजी से बढ़ेगा, जिसके विनाशकारी परिणाम होंगे।
12. चीन की दीवार: अंतरिक्ष से दिखाई देने वाली मानव निर्मित रचना:
चीन की महान दीवार, मानव इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नमूना है। यह इतनी विशाल है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। यह दीवार हजारों सालों से चीन की रक्षा करती रही है और आज भी यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।
13. पृथ्वी पर अपार सोना:
पृथ्वी पर इतना सोना मौजूद है कि अगर इसे पिघलाकर फैला दिया जाए, तो यह पूरी पृथ्वी की सतह को 1.5 फीट की गहराई तक ढक सकता है। यह सोना धरती के विभिन्न हिस्सों में खनिजों के रूप में पाया जाता है।
14. होबा मीटिऑराइट: पृथ्वी पर गिरा सबसे बड़ा उल्कापिंड:
लगभग 80,000 साल पहले, पृथ्वी पर एक विशाल उल्कापिंड गिरा था, जिसे होबा मीटिऑराइट के नाम से जाना जाता है। यह उल्कापिंड आज भी नामीबिया में मौजूद है और यह दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञात उल्कापिंड है।
15. पृथ्वी की तेज गति:
क्या आप जानते हैं कि पृथ्वी अपने अक्ष पर 1670 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घूम रही है? इसका मतलब है कि हम, पृथ्वी पर मौजूद सभी जीव, हर सेकंड हजारों किलोमीटर की रफ्तार से घूम रहे हैं।
यह जानकारी आपको कैसा लगा? क्या आपने पृथ्वी के बारे में कुछ नया सीखा?अगर आपके मन में कोई प्रश्न है, तो कृपया टिप्पणी में लिखें।