![]() |
AM और PM का क्या मतलब होता है ? - schoolstuffs36garh |
हम
सभी अपना सारा कार्य समय के अनुसार ही करते है, सुबह उठने से लेकर पूरा
दिन हम जो भी कार्य करते है वो समय देख कर उसके अनुसार ही करते है।
शुरुवाती
दिनों में जब घड़ी का आविष्कार नही हुआ था, तथा कोई भी टेक्नोलॉजी नही थी,
तब भी लोगों को समय की जानकारी रहती थी, पहले के लोग दिन का समय सूर्य की
दिशा व स्थिति देख कर पता लगाते थे, वंही रात का समय चन्द्रमा व तारों की
स्थिति व दिशा देख कर पता लगाते थे।
ऐसा
माना जाता है कि सबसे पहले मिस्र के लोगो ने दिन के 24 घण्टों के समय को
12-12 घण्टों के दो अलग अलग भागों में बांटा था, उसके बाद से समय जानने के
बहुत से यन्त्र बनाये गए और अंत मे घड़ी का आविष्कार किया गया। घड़ी भी कई
प्रकार की बनाई गई है।
आज के आधुनिक युग में हम में से ज्यादातर लोग समय देखने के लिए डिजिटल घड़ी या मोबाइल का ही प्रयोग करते है। डिजिटल
घड़ियों में दिन के 24 घण्टे के समय को 12-12 घण्टो के 2 अलग अलग भागो में
बांटा गया है, जिसको AM और PM कहा जाता है। अब हम लोग यह तो जानते है की
डिजिटल घड़ी में दिन का 24 घण्टो का समय AM और PM 2 भागो में बांटा गया है,
किन्तु इस AM और PM का मतलब क्या होता है ? यह बहुत ही कम लोग जानते है। चलिए आज इस लेख में AM और PM का क्या मतलब होता है है जानेंगे -
AM और PM का क्या मतलब होता है ?
AM
का क्या मतलब होता है ? या PM का क्या मतलब होता है ? यह आपको पता होना
जरूरी है क्योंकि बहुत बार हमें कोई व्यक्ति यह सवाल पूछ लेता है। अगर
हम इसके बारे में पता हो तो हम उसे इसके बारे में जानकारी दे सकते हैं और
अपने आपको एक नॉलेजेबल इंसान की रुप में प्रस्तुत कर सकते हैं।
AM का क्या मतलब होता है ?
AM की फुल फॉर्म Ante Meridiem होती
है। यह लेटिन भाषा का शब्द है इसलिए शायद आपने यह शब्द पहले कभी नही पढ़ा
होगा। इसका अंग्रेजी अनुवाद Before Noon यानी दोपहर से पहले होता है। हिंदी
में इसको पूर्वाह्न यानी सुबह का समय कहते है। डिजिटल घड़ी में रात के 12
से लेकर दोपहर 12 तक के समय को AM कहा जाता है।
PM का क्या मतलब होता है ?
PM की फुल फॉर्म Post Meridiem है,
यह भी लेटिन भाषा का शब्द है, अंग्रेजी में इसका अनुवाद After Noon होता
है, यानी दोपहर के बाद का समय। हिंदी में इसको मध्याह्न कहते है। डिजिटल
घड़ी में दोपहर 12 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक के समय को PM कहा जाता है।
अगर आप सभी को यह जानकारी अच्छी लगी होगी तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपने प्रश्नं / सुझाव अथवा प्रोत्साहन को लेकर कमेंट अवश्य कीजिये |